अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

आइए जानते हैं इन महान हस्तियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर क्या कहा सभी ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है 

भारत की राष्ट्रपति महामहीम द्रौपती मुर्मू ने कहा "योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है, और पूरे विश्व के लिए भारत की एक महान सौगात है"

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने योग दिवस पर कहा "योग शरीर, मन और आत्मा को एकाग्र करने का वह माध्यम है, जिससे न सिर्फ शरीर बल्कि मस्तिष्क भी स्वस्थ होता है।"

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्विटर के माध्यम से कहा "योग मानव कल्याण का समग्र दृष्टिकोण है। 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा "हिमालय के हजारों फीट ऊंचे पर्वत हों या फिर धूप से तपता रेगिस्तान, योग हर परिस्थिति में जीवन को समृद्ध कर रहा है।"

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा "योग तन, मन और आत्मा के एकात्म का वो योग है, जो स्वयं को स्वयं से जोड़ता है और व्यक्तित्व का विकास करके अन्य से भी जुड़ने की प्रेरणा देता है।"

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा "आइए, आध्यात्मिक उन्नयन, शारीरिक" व मानसिक सशक्तिकरण एवं 'ऊर्जावान व स्वस्थ भारत' के निर्माण हेतु योग को अपने जीवन में अपनाएं, इसके प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने हेतु संकल्पित हों।"

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कहा "योग शरीर और मन के बीच टीम वर्क को बढ़ाने में मदद करता है।" और पूछा आपका पसंदीदा योग आसन कौन सा है?