क्या आपको पता है क्यों मनाते हैं बकरीद क्या है ईद-उल-अज़हा

बकरीद 2023

image credit aakash

बकरीद यानी ईद-उल-अज़हा का त्यौहार 29 जून को मनाया जाएगा, इस्लाम धर्म में यह दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार अल्लाह पाक ने एक दिन हजरत इब्राहिम से सपने में उनकी सबसे प्रिय चीज की कुर्बानी मांगी 

हजरत इब्राहिम अपने बेटे से बहुत प्यार करते थे, लिहाजा उन्होंने अपने बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया

हजरत इब्राहिम जैसे ही अपने बेटे की कुर्बानी देने के लिए आगे बढ़े, अल्लाह पाक ने हजरत इब्राहिम के बेटे को बचाकर एक बकरे की कुर्बानी दिलवा दी

image credit opoyi hindi

तभी से इस्लाम धर्म में बकरीद मनाने का प्रचलन है बकरीद को ही ईद-उल-अज़हा कहा जाता है 

image credit opoyi hindi

हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में ही बकरीद मनाई जाती है रमजान के पाक महीने के लगभग 70 दिनों बाद बकरीद का त्यौहार आता है 

बकरीद के त्यौहार में इस्लाम धर्म के लोग साफ-पाक होकर नए कपड़े पहनकर नमाज पढ़ते हैं, नमाज पढ़ने के बाद कुर्बानी की प्रक्रिया शुरू होती है